जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा के बागघारा गांव के एक घर में आगजनी की घटना, पीड़ित ने धमकियों के बाद साजिश की जताई आशंका जामताड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्रन्तर्गत बागघारा गांव में नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता अभियान चला रहे सुरेश मुर्मू के घर बीती शनिवार देर रात कथित रूप से असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आगजनी में घर का फर्नीचर, कपड़े, जरूरी कागजात, नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर सुरेश मुर्मू ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने आशंका जताई कि समाज सुधार और नशा मुक्ति अभियान से नाराज लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.