जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2025 का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को सुंदरगढ़ के पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने किया। वहीं प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि रघुनाथपाली विधायक दुर्गा चरण ताप्ती ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच का सम्मान किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से जामताड़ा जिले के छह ताइक्वांडो खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। जामताड़ा के खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन करते हुए कुल चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। जहां समृद्ध आर्य, देवव्रत मंडल, वीरा शर्मा व अमित शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं सुब्रदीप सरकार ने रजत पदक एवं रुद्र प्रताप चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया है। जिले के खेलप्रेमियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.