जामताड़ा, अक्टूबर 13 -- जामताड़ा की सविता मुर्मू ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, झारखंड को दिलाया सिल्वर मेडल जामताड़ा,प्रतिनिधि। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में चल रही 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जामताड़ा की आदिवासी बेटी सविता मुर्मू ने अपना परचम लहराते हुए जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल किया। इन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन में 47.97 मीटर का थ्रो कर झारखंड को यह दूसरा स्थान दिलाया। अब तक झारखंड के खाते में कुल पांच पदक आ चुके हैं। मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने सविता को बधाई देते हुए कहा कि सविता मुर्मू में अपार प्रतिभा है। उसने भुवनेश्वर में शानदार प्रदर्शन कर न केवल जामताड़ा बल्कि पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। वहीं जिला ओलंपिक संघ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.