जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- जामताड़ा : सुभाष चौक-कोर्ट रोड पर बीच सड़क में ट्रक ब्रेकडाउन, यातायात बाधित जामताड़ा,प्रतिनिधि। शहर के सुभाष चौक से कोर्ट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर रेलवे अंडरपास के समीप सोमवार की देर रात को एक लोड ट्रक अचानक बीचोबीच ब्रेकडाउन हो गया। ट्रक के खराब हो जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों को गुजरने के लिए काफी कम जगह बच गई थी। जिससे आम लोगों और खासकर कोर्ट जाने वाले वकीलों, मुवक्किलों व कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क पहले से ही व्यस्त रहती है, ऐसे में भारी वाहन के खराब होने से व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात को आंशिक रूप से नियंत्रित किया। मंगलवार की देर रात तक ब्रेक डाउन ट्रक सड़क पर ही खड़ी थी। लोगों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.