जामताड़ा, दिसम्बर 20 -- जामताड़ा: फ्लाई ऐश फैक्ट्री से 45 लीटर नकली शराब व 20 लीटर स्प्रिट जब्त जामताड़ा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत केनबोना स्थित मनोज मंडल के फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 45 लीटर नकली शराब और 20 लीटर स्प्रिट जब्त किया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर निखिल चंद्र के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि जामताड़ा में अवैध शराब के कारोबार को लेकर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पूर्व 31 मार्च 2024 को रांची एक्साइज इंटेलिजेंस विभाग ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाइडीह गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। उस समय रांची एक्साइज विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, संथाल परगना क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर (उत्पाद)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.