जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- जामताड़ा: तालाब में डूबने से महिला की मौत जामताड़ा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मेझिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 40 वर्षीय ममता मोहली की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सुबह किसी काम से तालाब की ओर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गईं और डूब गईं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...