जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- जामताड़ा: डायग्नोसिस सेंटर की बदहाल स्थिति पर भाजपा नेता बबीता झा का तीखा हमला जामताड़ा,प्रतिनिधि। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और वहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जब वह डायग्नोसिस सेंटर पहुंचीं, तो वहां की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने तीखी नाराजगी जताई। उन्होने आरोप लगाया कि डायलिसिस कक्ष में भारी गंदगी फैली हुई है और आरओ मशीन कई दिनों से खराब पड़ा होने के कारण मरीजों को मजबूरन अपने खर्च पर डिस्टिल्ड वाटर लाकर डायलिसिस करवाना पड़ रहा है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की लाचारी बताते हुए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सीधे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डायग्नोसिस सेंटर को एक निजी कंपनी के हवाले किया गया है। लेकिन कंप...