लातेहार, दिसम्बर 13 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के रेंगाई पंचायत के जामटोली गांव में बुजुर्ग महिला अभी तक सरकारी लाभ से वंचित है। 80 वर्षीय इतवारी ठिठियो का अब तक वृद्धावस्था पेंशन से वंचित हैं। जबकि बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड भी बना हुआ है। इसके बाद भी वर्षों बीतने के बावजूद पेंशन फ़ॉर्म तक नहीं भरा गया है। जबकि उसने कई बार शिविर समेत अन्य जगहों पर वृद्धावस्था पेंशन के लिए वह गुहार लगा चुकी है। बुजुर्ग महिला की नाती ने बताया कि अभी तक मेरी नानी को वृद्धा पेंशन नहीं मिला है। वही आस पास के ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला और उसका परिवार कई बार विभागीय कर्मचारियों से संपर्क कर चुका है,लेकिन न तो फ़ॉर्म भरा गया और न ही किसी अधिकारी ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में रुचि दिखाई। स्थिति साफ दिखाती है कागज़ों में सीमित होकर रह गई हैं। आर्थिक...