लखनऊ, जनवरी 28 -- जापान के यामानाशी से आए प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को पर्यटन व संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग व निवेश की संभावनाओं पर पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से विस्तार से चर्चा की। बैठक में वेलनेस टूरिज्म, खेल पर्यटन (विशेषकर गोल्फ), व्यंजन व खानपान का आदान-प्रदान, बौद्ध पर्यटन, सांस्कृतिक यात्रा तथा साहित्य और ज्ञान आधारित पर्यटन पर खास जोर रहा। मंत्री ने कहा कि अप्रैल अथवा मई में जापान में यूपी फेस्टिवल का आयोजन प्रस्तावित है। यह फेस्टिवल जापानी दर्शकों को यूपी की संस्कृति, विरासत व पर्यटन क्षमता से परिचित कराने का प्रभावी मंच बन सकता है। यामानाशी के उप राज्यपाल जुनिची इशिडेरा ने कहा कि दिसंबर 2024 में हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद से उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच सार्थक संवाद हुए हैं। यामानाशी उत्तर प्रदेश के लिए प्रवे...