नई दिल्ली, जून 3 -- मारुति की पहले इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा का इंतजार सभी को है। खबर है कि सितंबर से पहले इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, इस बीच खबर आ रही है कि भारत में तैयार मारुति ई-विटारा को जापान में एक्सपोर्ट किया जाएगा। यह जापान को निर्यात की जाने वाली चौथी घरेलू उत्पादित कार होगी। इससे पहले फ्रोंक्स, बलेनो और 5-डोर जिम्नी को भी भारत से एक्सपोर्ट किया जा रहा है। जिसे जापान में जिम्नी नोमैड के नाम से बेचा जा रहा है। इसमें से कुछ कारों का वेटिंग पीरियड 2 साल तक है। बता दें ई-विटारा की सिंगल चार्ज पर 500Km के करीब रेंज होगी। मारुति ई-विटारा, सुजुकी की पहली ईवी है। इसका प्रोडक्शन भारत के गुजरात प्लांट में किया जाएगा। यहां से तैयार करके ही इसे दुनियाभर में भेजा जाएगा। इसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पेश किया गया था और इसे भारत में ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.