फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद, जापान के फुकुओका शहर में शुक्रवार को आयोजित एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारत की अंडर-20 बालक वर्ग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में फिरोजाबाद के उभरते हुए एथलीट आदित्य गुर्जर का भी योगदान रहा। अंडर-20 में आदित्य गुर्जर, अभिनंदन सूर्य और करण रमेश के शानदार प्रदर्शन एवं आपसी समन्वय की बदौलत भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मेजबान जापान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। चीन ने रजत पदक जीता तथा भारत को कांस्य पदक मिला। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव श्यामवीर ने कहा कि भारतीय टीम ने संघर्षशील दौड़ और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन किया। आदित्य गुर्जर की इस सफलता से जिले और खेल जगत में हर्ष का माहौल है। एसोसिएशन अध्यक्ष श्यामपाल सिंह, प्रबंधक श्रीराम कुशवाहा,...