नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- चीन और जापान के बीच ताइवान को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ कड़े बयान दे रहे हैं। इसी बीच जापान ने अपने सबसे दक्षिणी द्वीप योनागुनी (Yonaguni) पर मिसाइल तैनात कर दी है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। दूसरी तरफ जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजूमी ने ताइवान से महज 112 किलोमीटर दूर स्थित इस सैन्य अड्डे का दौरा किया और साफ कहा कि मिसाइलों की यह तैनाती हमले की आशंका को कम करेगी, बढ़ाएगी नहीं। गौरतलब है कि योनागुनी द्वीप को जापान अपनी दक्षिणी रक्षा श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा मानता है। जापान ने पहले ही इस क्षेत्र के दो अन्य द्वीपों ( इशिगाकी पर एंटी-शिप मिसाइलें और मियाको ) पर एयर सर्विलांस सिस्टम तैनात कर रखा है। बता दें कि योनागुनी द्वीप अमेरिकी सैन्य रणनीति के लिए भी बेहद...