लखनऊ, फरवरी 21 -- आईआरसीटीसी जापान के लिए पैकेज टूर दो अप्रैल से ला रहा है। उत्तर क्षेत्र लखनऊ के सीआरएम अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि "जापान - चेरी ब्लॉसम का मौसम" नाम से यह टूर 02 से 11 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। यात्रियों को उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन का भ्रमण कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट और कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...