वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। टोक्यो विश्वविद्यालय (जापान) के कृषि विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. वाई. काटो ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान केंद्र (इरी) का दौरा किया। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान की सीधी बुआई के कामों का अवलोकन किया। आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह और वैज्ञानिकों ने प्रो. काटो का स्वागत किया। डॉ. सिंह ने बताया कि कैसे डीएसआर तकनीक से कम पानी खर्च होता है, मजदूरी में बचत होती है और समय पर बुआई संभव होती है, जिससे पैदावार बढ़ती है। पहले दिन वाराणसी स्थित पनियारा गांव में प्रो. काटो ने किसानों से बात-चित की और डीएसआर की खेती के उनके अनुभव जाने। प्रो. काटो ने वैज्ञानिकों से डीएसआर को और बेहतर करने के तरीकों पर चर्चा की। आइसार्क के प्रायोगिक क्षेत्र, मैकेनाइजेशन हब, रिमोट सेंसिंग एवं जिआइएस लैब, कम्प्यूटेशनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.