नोएडा, फरवरी 14 -- तैयारी: यमुना सिटी में 200 करोड़ रुपये निवेश करेगी, विदेश निवेश आने के साथ रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जापान की कंपनी क्यूपी कॉर्पोरेशन यमुना सिटी में फूड प्रोसेसिंग संयंत्र लगाएगी। जापान के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और औद्योगिक पार्कों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां निवेश की इच्छा जताई। फूड प्रोसेसिंग संयंत्र लगाने के लिए आठ से 10 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। जापान की कंपनी 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे विदेशी निवेश आने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कंपनी प्रबंधन संयंत्र लगाने के लिए जल्द प्रस्ताव देगा। यमुना सिटी का यह तीसरा फूड प्रोसेसिंग संयंत्र होगा। इससे पहले दो कंपनियों पतंजलि और इनोवा फूड पार्क के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.