नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- Shriram Finance share price: बाजार में तूफानी तेजी के बीच शुक्रवार को नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) श्रीराम फाइनेंस के शेयर को खरीदने की लूट मच गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर 6% बढ़कर नए रिकॉर्ड हाई Rs.914.10 पर पहुंच गए। बता दें कि श्रीराम फाइनेंस के निदेशक मंडल ने शेयर के प्रेंफेंशियल इश्यू के माध्यम से जापान स्थित एमयूएफजी बैंक को 39,618 करोड़ रुपये (करीब 4.4 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश पर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री को मंजूरी दे दी है। वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में यह सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) फ्लो होगा।क्या कहा श्रीराम फाइनेंस ने ? श्रीराम फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस निवेश के परिणामस्वरूप एमयूएफजी बैंक को पूर्णतः चूकता आधार पर 20 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त हो...