नोएडा, मई 30 -- - यीडा क्षेत्र में 31 किसानों की भूमि खरीदने करने के लिए सूची का प्रकाशन, 15 दिन में आपत्ति मांगी गई ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना सिटी में विकसित होने वाली जापानी सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। यमुना प्राधिकरण ने कल्लूपुरा के 31 किसानों से भूमि खरीदने के सूची का प्रकाशन किया है। इनमें 15 दिन में आपत्ति मांगी गई है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5 में जापानी सिटी को विकसित किया जाएगा। यहां इलेक्ट्रानिक्स कंपनियां निवेश के लिए आएंगी। खासतौर पर सेमीकंडक्टर, एआई (आर्टीफिशियल इंटलीजेंस), ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, सोलर इनर्जी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश होगा। प्रस्तावित सिटी में आधारभूत ढांचा सरकार विकसित करेगी। इन शहरों में उच्चस्तरीय सड़कें, बिजली, सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.