बागपत, फरवरी 21 -- बागपत। खेकड़ा के बड़ा गांव में गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को संस्कृति विनिमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जापान के विद्यार्थियों ने भारतीय छात्रों के साथ अपनी संस्कृति, शिक्षा प्रणाली और तकनीकी प्रगति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। प्रबंधक सुधीर धामा ने बताया कि जापान से आए छात्र अकीरा इशिहारा व नात्सुकी मिफुने, उनकी शिक्षिका सोनॉमी ताकात्सुका व मेंटर भरत का अभिनंदन किया। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से चर्चा की। इस दौरान जापान की आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासन व्यवस्था, रोबोटिक्स व तकनीकी नवाचारों पर विस्तार से जानकारी दी गई। भारतीय छात्रों ने भी अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, त्योहारों और शिक्षा प्रणाली के बारे में प्रस्तुति दी, जिससे आपसी समझ व सहयोग की भावना मजबूत हुई।...