नोएडा, दिसम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कराटे सेमिनार का प्रथम प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें जापानी प्रशिक्षकों ने कराटे का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से मूलभूत तकनीकों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने यह विस्तार से समझाया कि शरीर से अधिकतम शक्ति कैसे उत्पन्न की जाए, ताकि एक ही प्रहार में प्रभावी नॉक-डाउन संभव हो सके। इसके साथ ही विभिन्न तकनीकों के लिए शरीर के विभिन्न अंगों के सही, वैज्ञानिक और प्रभावी उपयोग पर भी गहन मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में बच्चों से लेकर वरिष्ठ प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...