सहारनपुर, जुलाई 16 -- सहारनपुर वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम, कलक्ट्रेट परिसर और दिल्ली रोड स्थित तालाब पर तीन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 95 लाख रुपये खर्च होंगे और इसे पूरा होने में करीब चार महीने का समय लगेगा। नगर निगम परिसर में पहले हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्य की शुरुआत महापौर डॉ. अजय कुमार ने रिबन काटकर व नारियल फोड़कर की। महापौर ने कहा कि नगर निगम जल संरक्षण के प्रति पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में हर संभव तकनीक व उपायों को अपनाया जा रहा है। यह कार्य नगर निगम का एक अनूठा और सराहनीय प्रयास है, जिसके लिए जलकल विभाग बधाई का पात्र है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि निगम की सभी बिल्डिंगों की छतों से वर्षा जल को एकत्र कर विशेष फिल्टरेशन सिस्टम के माध्यम से भूजल रिचार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.