प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 25 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी अजय प्रताप सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 22 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जमीन के विवाद में उसकी भूमि पर लगे पिलर को विपक्षियों ने तोड़ दिया। पिलर उखाड़ने का विरोध करने पर विपक्षियों ने फावड़ा लेकर जान से मारने को दौड़ाया और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित अजय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इन्द्रभूषण उर्फ पिन्टू सिंह, उसकी पत्नी मंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.