सिमडेगा, फरवरी 22 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार बड़काटोली निवासी अनुकरण होरो को चार फरवरी 2025 को कुछ लोगों के द्वारा जान से मारने की नियत से अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद अपहरणकर्ता इसे बनजोगा जंगल ले जाकर इसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान अनुकरण जमीन में गिरकर मरने का नाटक करने लगा। जिसके बाद अपहरणकर्ता उसे उसी हालत में छोड़ का भाग गए। बाद में वह घायलावस्था में घर पहुंचा। इसके बयान के आधार पर पुलिस इस संबंध में जलडेगा थाना काण्ड सं0- 11/25 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की। जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी जस्टिन तोपनो, मंगल तोपनो, लक्ष्मण सोय, और प्रेम किस्कु को गिरफ्तार कर लिया। इधर पुलिस गिरफ्त मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.