मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- मीरापुर। गांव कुतुबपुर निवासी सौरभ पुत्र संतराम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के ही वसीम पुत्र तैमूर व गांव मुझेडा आसिफ पुत्र नामालूम और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने 4 जनवरी को उसके पिता संतराम को फोन कर गांव के बिजली घर पर बुलाया और बहकाकर अपने साथ कहीं ले गए। आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने साजिश करके जान से मारने के इरादे से उसके पिता से मारपीट की और पिता को मृत समझकर कार में लाकर देर शाम करीब 8:00 बजे घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक कर चले गए। जानकारी होने पर उसने अपने घायल पिता को मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.