नवादा, मार्च 18 -- बिहार के नवादा जिले के वारसिलीगंज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक अरुणा देवी के बाहुबली पति अखिलेश सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके सरकारी गार्ड को भी सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर एक महिला ने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हाल ही में बीजेपी विधायक के पति का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें वे रात के समय एक घर के बाहर गाड़ी रोक कर धमकाते हुए नजर आए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि घटना की रात अखिलेश सिंह ने स्कॉर्पियो कार से आकर उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने विधायक के पति समेत चार लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें सरकारी बॉडीगार्ड, स्कॉर्पियो कार का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपने आधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.