पीलीभीत, जनवरी 11 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी नीलम सिंह पत्नी रविन्द्र सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसके पति रविन्द्र सिंह का एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान "ठाकुर साहब एंड कंपनी नाम से मण्डी समिति पीलीभीत में संचालित है। 6 जनवरी को उसके पति ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इससे नाराज होकर आरोपी पक्ष ने 7 जनवरी को उसके पति की गैरमौजूदगी में आढ़त पर कार्यरत कर्मचारी सुभान को परवेज नाम के व्यक्ति ने शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल नंबर पर भी कॉल करके धमकाया। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...