बागेश्वर, मई 20 -- कपकोट पुलिस ने महिला के साथ छेड़खानी करने, ब्लैक मेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। उसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक पीड़िता थाने में पहुंची। उसने एक युवक पर छेड़खानी करने, सोशल मीडिया में वायरल करने और ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने संज्ञान लिया। गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा की बढ़ोतरी की गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम खोलियागांव को गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.