महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के छातीराम बड़ा टोला निवासी जनार्दन ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आठ दिसंबर की शाम करीब 8 बजे आरोपितों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों निरहू, बाबूलाल, राकेश और छट्ठू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...