फिरोजाबाद, दिसम्बर 1 -- फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहाग नगर निवासी अभय तिवारी का कहना है कि शुक्रवार रात नौ बजे मोहल्ले में ही रहने वाला नितिन शराब पीकर घर पर आया तथा गाली देने लगा। रोकने पर वह अभय एवं उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने लगा। मां को भी गोली मारने की धमकी दी। अभय का कहना है कि शराब के नशे में नितिन अक्सर धमकियां देता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठेल लगाने वाले दंपत्ति ने पीटा फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहाग नगर निवासी लवकुश शुक्रवार को साढ़े आठ बजे बीएसएनएल दफ्तर के बाहर लगने वाले ठेले पर खाना खा रहा था। आरोप है कि खाने के रुपयो को लेकर विवाद हो गया तथा ठेल लगाने वाले विष्णु एवं उसकी पत्नी बेबी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज...