रुद्रपुर, जनवरी 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजे पर मकान पर जबरन कब्जा करने, मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जगतपुरा निवासी भारत सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पिता मंगल सिंह को वर्ष 1987 में पट्टे की भूमि आवंटित की गई थी। पिता ने उक्त भूमि पर दो कमरे और चहारदीवारी का निर्माण कराया था। बाद में आवश्यकता अनुसार एक अतिरिक्त कमरा और बाथरूम भी बनवाया गया। बताया कि उनके भाई जसवंत भी परिवार सहित उसी मकान में रहते थे। वर्ष 1994 में पिता और वर्ष 2020 में भाई की मृत्यु के बाद भाई की पत्नी संजू सिंह अपने परिवार के साथ मकान के एक हिस्से में रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.