देवघर, सितम्बर 11 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के अचाटो गांव निवासी 40 वर्षीया आशा देवी, पति- राधे महतो ने थाना में गांव के ही पंचा महतो के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि 30 अगस्त समय शाम के 6 बजे आरोपी पंचा महतो ने गांव के बास्की यादव के घर के सामने लोहे का रड से दोनों पैर व कंधे में मारकर कुल्हाड़ी से जान मारने के नीयत से प्रहार कर दिया। हमले में बेहोश होकर गिर गयी। मामले की जानकारी अन्य लोगों को होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। कई दिनों तक भर्ती रहने के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि घटना के क्रम में आरोपी ने गले से चांदी की चेन छीन ली। जिक्र है कि घटना के बाद पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.