धनबाद, अप्रैल 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता गिरिडीह के बुधियाबाद निवासी 17 वर्षीय दिव्यांग के पैर की हड्डी टूट गई थी। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मंगलवार को उसे रिम्स रेफर किया गया। 108 पर कॉल करने के लगभग दो घंटे बाद लगभग 10 बजे उसे लेने एंबुलेंस आई। अस्पताल पहुंचकर एंबुलेंस खराब हो गई। मैकेनिक को बुलाकर उसे ठीक कराया गया। तब तक दिव्यांग बच्चा अपने परिजनों के साथ बाहर व्हीलचेयर पर बैठा इंतजार करता रहा। 12.17 बजे एंबुलेंस चली, लेकिन रफ्तार नहीं पकड़ी। शाम लगभग छह बजे बच्चा रिम्स रांची पहुंचा। यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ पहले भी धनबाद से रिम्स ले जाने के दौरान चास के पास एंबुलेंस खराब हो गई थी। दो घंटे इंतजार के बाद बोकारो से एंबुलेंस बुलाकर मरीज को रांची भेजा गया। चालकों की मानें तो 108 एंबुलेंस सेवा की अधिकांश गाड़ियां खराब हो चुकी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.