वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी। भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने हेड कांस्टेबल रामप्रताप सिंह और आरक्षी मगलेश पाल को सम्मानित किया है। सेनानायक ने बताया कि प्रयागराज के वोट क्लब काली घाट वाहनी के बी दल में शामिल जवानों की ड्यूटी लगी थी। शनिवार को नये यमुना ब्रिज पुल के ऊपर से आत्महत्या करने के नीयत से एक लड़की ने यमुना में छलांग लगा दी। इस पर ड्यूटी पर तैनान दलनायक ब्रजेश कुमार के हमराह हेड कॉस्टेबल रामप्रताप सिंह और आरक्षी मगलेश पाल ने 23वीं वाहिनी पीएसी बी दल के संयुक्त प्रयास से युवती की जान बचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...