नई दिल्ली, जून 16 -- ईरान में इजरायल के हमलों के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र वहां फंसे हुए हैं। यह भारतीय छात्र ईरान में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए हैं। अब यह छात्र भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें यहां से निकाल जाए। इन छात्रों का कहना है कि वह यहां पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईरान पर पिछले 65 घंटों में हुए इजरायली हवाई हमलों में 244 लोग मारे गये और करीब 1,277 लोग घायल हुए हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन करमनपुर ने रविवार को यह जानकारी दी। करमनपुर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं और घायलों की संख्या 1,277 है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हताहतों में 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक थे। बेसमेंट में छिपकर रहने को मजबूरइम्तिसाल मोहिदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.