भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जान जोखिम में डालकर सब्जी लाना विक्रेताओं का शौक बन चुका है। कछवा मंडी जाने वाले ज्यादातर सब्जी विक्रेता रस्सी के सहारे बैठे नजर आते हैं। ऐसे में रस्सी टूटा तो हादसा होना तय है। ऐसा ही दृश्य रविवार को माधोसिंह बाजार के पास देखने को मिला। एक मैजिक पर आधा दर्जन सब्जी विक्रेता कछवा की तरफ से आ रहे थे। क्षमता से ज्यादा सब्जी लादने के साथ ही उसपर विक्रेता रस्सी के सहारे लटक रहे थे। ऐसे में रस्सी टूटता तो हादसा होना तय था। वाहन की गति थोड़ी कम हुई तो पूछने पर एक विक्रेता ने बताया है कि यह तो रोज का काम है। अब ऐसे यात्रा करने में डर नहीं लगता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...