गिरडीह, फरवरी 10 -- डुमरी,प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के केबी रोड स्थित विभिन्न नालो पर बने संकीर्ण पुलों पर वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बिरपोक नाला पर बने संकीर्ण जर्जर पुल व टूट हुआ रेलिंग जानलेवा साबित हो रहा है। समय रहते पुलों का रेलिंग या फिर पुल की चौड़ाई नही बढ़ायी गयी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। केबी रोड डुमरी प्रखंड के एक महत्त्वपूर्ण ग्रामीण सड़क है। यह सड़क आठ पंचायतों के दर्जनों गांवों में निवास करनेवाले लगभग 50 हजार आबादी के लिए प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय से जोड़नेवाली प्रमुख सड़क है। बताया जाता है कि इस पथ का निर्माण 70 के दशक में हुआ था। उस समय पथ और पुल का निर्माण आरईओ द्वारा किया गया था जिसकी चौड़ाई लगभग 10 फीट थी। कुछ वर्ष पूर्व इस सड़क को पीडब्लूडी विभाग को सौप दिया गया इसके बाद सड़क की चौड़ाई तो ...