सिमडेगा, जनवरी 30 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के बच्चे जान जाखिम में डालकर स्कूल जाने को विवश है। ऐसा ही कुछ नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। जहां एक ऑटो में सवार होकर स्कूल के छोटे-छोटे स्कूल जाते नजर आ जाते है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इधर स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि वे लोग कई बार प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत की मांग कर चुके है। लेकिन अबतक इस दिशा में कोई सार्थक प्रयास होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क काफी जर्जर हो गई है जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मामले में पुछे जाने पर बीडीओ जय बिरस लकड़ा ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव जिला को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...