गंगापार, नवम्बर 30 -- बारा तहसील के प्रतापपुर घाट से यमुना पार कर आने जाने वाले यात्रियों को जान जोखिम में डालकर उतरना पड़ता है। नाव की क्षमता से अधिक सवारी उतारने से लोगों को भय भी बना रहता है। समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अस्थाई पुल न बनने से समस्या है। बारा तहसील के विभिन्न कस्बों से ब्यापारी एवं कौशांबी जनपद के सराय अकिल सहित अन्य कस्बों के लोग आते-जाते हैं।प्रति वर्ष अक्टूबर माह तक पीपे का पुल यमुना नदी पर बन जाता था किन्तु इस वर्ष अभी तक नहीं बना है। इसका लाभ घाट के संचालक उठा रहे हैं और नाव में मनमानी ढंग से सवारी भरते हैं। रविवार को डेराबारी निवासी आशीष दुबे अपने बच्चों को लेकर कौशांबी के सराय अकिल जा रहे थे। उनके बच्चों को बैठा लिया गया और उनकी बाइक सहित इसी पार ही छोड़ दिया गया।वह चिल्ला रहे हैं किंतु नाव लेकर वह चला गया।इसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.