मैनपुरी, अप्रैल 5 -- सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। सरकार नियमों को सख्त कर रही है। चालान काट रही है। वाहनों को सीज किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग बाइक चलाते समय न तो हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों का पालन कर रहे हैं। परिवहन विभाग और यातायात विभाग मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। बावजूद इसके नियम तोड़े जा रहे हैं। जहां तक मैनपुरी जनपद का सवाल है तो इस जनपद में हर महीने 60 से 70 सड़क हादसे होते हैं। जिसमें 30 से 35 लोगों की जान चली जाती है। लगभग इतने ही लोग घायल भी होते हैं। 1 जनवरी से लेकर 1 अप्रैल तक 4 माह में हुए सड़क हादसों में 80 लोगों की जान चली गई। लेकिन फिर भी सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन नहीं हो पा रहा। सर्वाधिक हादसे ओवरस्पीड से हो रहे हैं। साथ ही उन लोगों को भी खतरा पैदा हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.