छपरा, फरवरी 9 -- मांझी/ दाउदपुर। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोंढा गांव स्थित पोखरा में सोमवार की दोपहर डूब रहे दो मासूम बालकों की जान ग्रामीणों की तत्परता से बच गई। ग्रामीणों द्वारा दोनों बालकों को तत्काल मांझी (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को छपरा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि वह सोमवार को दाउदपुर से सन्यासी बाजार के रास्ते मांझी आ रहे थे, तभी उन्होंने पोखरे में दो बच्चों को डूबते देखा और बिना देरी किए वे पानी में कूद पड़े । दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बालकों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छपरा सदर अ...