रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। एक पूर्व सैनिक ने अपने ही छोटे बेटे, पुत्रवधू और पोते समेत अन्य लोगों पर उसकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर स्थित सन सिटी कालोनी में रह रहे पूर्व सैनिक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि उनका छोटा पुत्र, पुत्रवधू, पोते और दो अज्ञात व्यक्तियों से उन्हें जान का खतरा है। आरोप है कि उनके बड़े बेटे के परिवार को लगातार डरा-धमका रहे हैं। जिससे पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। बताया कि ग्राम चंदेला स्थित उनकी कीमती भूमि है। उक्त भूमि को उनका छोटा पुत्र व उसके साथी जबरन अपने नाम कराने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं। भूमि हड़पने की नीयत से उक्त लोग उनकी और उनके परिवार ...