गोपालगंज, अगस्त 5 -- भोरे। प्रखंड के सकतौली निवासी जाने-माने लोक गायक व्यास सिंह का हृदय गति रुकने से मंगलवार को निधन हो गया।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वह भोजपुरी लोक संगीत के एक जाने-माने कलाकार थे। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और वाद्य यंत्रों पर पकड़ से हजारों श्रोताओं का दिल जीता था। दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी उनके कार्यक्रम प्रसारित होते थे, जिससे उनकी कला को एक व्यापक पहचान मिली थी। उनके निधन को संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...