देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस पूरे प्रकरण में घिरे रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए घटना पर गहरा खेद व्यक्त किया है। विधायक ने एक आधिकारिक बयान जारी कर घटना से संबंधित सभी पक्षों से बिना शर्त माफी मांगी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रकरण पर विधायक पर केस हुआ है। विधायक की तरफ से भी रायपुर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के एक विद्यालय के लिए जमीन दान देने वाले परिवार की जायज मांग को लेकर निदेशालय गए थे। मामला यह था कि पदम सिंह रावत नामक व्यक्ति ने स्कूल के लिए अपनी डेढ़ बीघा जमीन दान दी थी, और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.