रामपुर, फरवरी 9 -- टांडा में कपड़ा व्यापारी की पत्नी रफत शाहीन की गला दबाकर हत्या का राजफाश हो गया है। पुलिस ने आरोपी महिला गुलफ्शा को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि बेटे के टूटे रिश्ते को लेकर रफत और गुलफ्शा के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुलफ्शा ने गला दबाकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज और गुलफ्शा की स्वीकारोक्ति से मामला सुलझा। पुलिस ने हत्यारोपित महिला गुलफ्शा को जेल भेज दिया। टांडा के मुहल्ला नज्जूपुरा निवासी हारिश की घर से कुछ दूरी पर मस्जिद ठेकेदार वाली गली में कपड़े की दुकान है। वह दुकान पर पिता के साथ बैठते हैं। शनिवार दोपहर भी दोनों दुकान पर बैठे थे। घर पर हारिश की मां 65 वर्षीय रफत शाहीन अकेली थीं। दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि रफत शाहीन घर में बेहोश पड़ी हैं। जानकारी मिलते ही हारिश घर पहुंचे तो मां बेड पर पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.