मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। जानी के गांव में 11 साल की बच्ची को बंधक बनाकर युवक ने रेप का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गया और बच्ची को छोड़ दिया। इसी मामले में आरोपी के घर पर शिकायत की गई तो पीड़ित परिवार को लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकी दी गई और हमला किया गया। जानी थानाक्षेत्र के गांव में 11 साल की बच्ची बुधवार दोपहर को गांव में ही दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी मनोज कुमार के साला गौरव निवासी काजमाबाद गून परतापुर बच्ची को बहला फुसलाकर अपने बहनोई के घर ले गया। घर पर उस समय कोई नहीं था। आरोपी गौरव ने यहां पर बच्ची के कपड़े उतारकर रेप का प्रयास किया। बच्ची ने हल्ला मचाया तो गौरव डर गया और उसने बच्ची को घर के बाहर छोड़ दिया। इसके बाद बदहवास हालत में बच्ची घर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। बच्ची के परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.