मेरठ, फरवरी 20 -- जानीखुर्द मेरठ-बागपत चौराहे के पास एक शिक्षण संस्थान में पेपर देने आए छात्रों के साथ कहासुनी होने पर हॉकी और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। संस्थान में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जानी पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों का प्राथमिक उपचार कराया है। तहरीर जानी थाने में दी गई है। बड़ौत स्थित कॉलेज के बीफार्मा के छात्रों की परीक्षा का सेंटर मेरठ बागपत चौराहे के पास शिक्षण संस्थान में है। बुधवार को कॉलेज के छात्र परीक्षा देकर लौट रहे थे। कॉलेज परिसर में संस्थान के छात्रों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दर्जनभर छात्र हॉकी और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और बड़ौत से परीक्षा देने आए छात्रों को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर छात्र फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र अभिनव खोकर, उज्जवल रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.