प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में आए साधु संत खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जान का खतरा जताते हुए अब तक 152 साधु-संतों ने मेला पुलिस प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। संतों की ओर से मिले प्रार्थना पत्रों पर विचार करने के बाद मेला पुलिस ने अब तक 75 साधु-संतों को सुरक्षा मुहैया कराई है, शेष आवेदनों की जांच की जा रही है। मेला पुलिस के अनुसार, जिन साधु-संतों को सुरक्षा दी गई है, उनमें 40 को व्यक्तिगत गनर उपलब्ध कराए गए हैं तो 35 के साथ होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि सभी प्रार्थना पत्रों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सुरक्षा का खतरा होने का अंदेशा होने पर ही संतों को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। मेला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष 75 प्रार्थना पत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.