पटना, मई 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बिहार के 50वें दौरे पर शाम में पटना पहुंचे पीएम मोदी ने विजय सिन्हा के बेटे की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए अचानक अपने कार्यक्रम में बदलाव किया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार कार्यालय में बैठक के बाद पीएम को रात्रि विश्राम के लिए राजभवन जाना था, लेकिन स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) को सगाई में जाने की व्यवस्था फौरन करने को कहा गया। एसपीजी ने सगाई से होते हुए राजभवन जाने के रूट पर सुरक्षा पुख्ता की और पीएम आशीर्वाद देने पहुंच गए। सिन्हा के बेटे की शादी 2 जून को है। पीएम मोदी के साथ परिवार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विजय सिन्हा ने लिखा है- "आज का दिन हमारे परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.