मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- मंदिर से दर्शन कर लौट रहे साइकिल सवार दम्पत्ति को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मिनी बस की तलाश कर रही है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी पप्पू व उसकी पत्नी ललिता शहर में मंदिर में आए थे। देर शाम दोनों साइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। जानसठ रोड पर वर्धमान हास्पिटल के पास पीछे से आयी मिनी बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पति व पत्नी दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में ललिता को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रैफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोग शव को लेकर अपने गांव चले गए थे। हालांकि पुलिस ने गांव में प...