मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- जानसठ रोड और मीरापुर रोड पर इन दिनों अवैध रेत खनन से भरी ट्रालियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से दौड़ती ये ट्रालियां न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी रोक-टोक के रेत खनन का कार्य लगातार जारी है। खनन से भरी ट्रालियां पूरी रात सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आती है। ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार, जानसठ रोड और मीरापुर रोड से होकर गुजरने वाली अधिकतर ट्रालियां क्षमता से कहीं अधिक रेत भरकर लाई जाती हैं। इनमें न तो नंबर प्लेट स्पष्ट होती है और न ही किसी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है। रात के समय तेज गति से चलने के कारण कई बार ये ट्रालियां दोपहिया और पैदल चलने वालों के बेहद करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.