मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- जानसठ तहसील परिसर के सभागार कक्ष में राजकुमार भारती और सीओ रुपाली राय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राशन कार्ड, भूमि विवाद, राजस्व से संबंधित, पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण हुआ। जिसे वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ओर शिकायतकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान एसडीएम ने चेताया कि शिकायतों को लेकर किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण कराए। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह ...